{"_id":"5b4cf1624f1c1b42748b521d","slug":"131531769186-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल विवि में कुलपति के ओएसडी बने प्रो. एसके श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल विवि में कुलपति के ओएसडी बने प्रो. एसके श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम प्रो. दिनेश कुमार माहेश्वरी के कुलपति का चार्ज संभालते ही परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। विवि के कार्यों को गति देने के लिए विवि में पहली मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसके श्रीवास्तव को कुलपति का ओएसडी बनाया गया है।
विश्वविद्यालय के तमाम कार्यों की फाइल ओएसडी प्रो. एसके श्रीवास्तव की ओर से जांच-पड़ताल के बाद कुलपति प्रो. डीके माहेश्वरी के पास भेजी जाएगी। प्रो. एसके श्रीवास्तव के चार्ज लेने के बाद कुलपति कार्यालय में उनका दफ्तर बनाया गया है। विवि के कुलपति प्रो. डीके माहेश्वरी ने बताया कि विवि में हो रहे तमाम कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए प्रो. एसके श्रीवास्तव को ओएसडी नियुक्ति कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो विवि हित में अन्य पदों पर भी परिवर्तन किया जाएगा। प्रो. माहेश्वरी ने शोध कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।