{"_id":"5b48f2b14f1c1b40748b4717","slug":"131531507377-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबिन की शक्ल का अता पता नहीं, कैसे पकड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोबिन की शक्ल का अता पता नहीं, कैसे पकड़ेंगे
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। यूपी के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी कुख्यात सुनील राठी के जिस बेहद खासमखास रोबिन खोखर की तलाश में यूपी पुलिस सरगर्मी से जुटी है, वह हरिद्वार पुलिस की डायरी में भी वांटेड अपराधी है। रोबिन की एक फोटोग्राफ तक हरिद्वार पुलिस के रिकार्ड में नहीं है।
पिछले वर्ष रुड़की के दो चिकित्सकों से रंगदारी मांगने के हाईप्रोफाइल प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने राठी की मां राजबाला की गिरफ्तारी की थी। तब प्रकाश में आया था कि राठी के काले कारोबार की कमान उसके गुर्गे सचिन खोखर का भाई रोबिन खोखर ही संभालता है। तब से वह फरार चल रहा है। चर्चा है कि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में रोबिन का भी मुख्य भूमिका है हालांकि ये इसकी तस्दीक रोबिन के हत्थे चढ़ने पर ही होगी। यूपी पुलिस सरगर्मी से रोबिन तक पहुंचने में जुटी है। हरिद्वार पुलिस भी रोबिन की तलाश में जुटी है लेकिन रोबिन के हुलिए की जानकारी पुलिस को नहीं है। ऐसे में इस बात से भी इन्कार नहीं कर सकते है कि वह उत्तराखंड की जेल में लंबे समय से बंद अपने भाई सचिन खोखर से मिलने आया होगा।
विज्ञापन
-------------
भूरा को छुड़ाने में हुई थी गिरफ्तारी
हरिद्वार। रुड़की जेल के बाहर हुई गैंगवार में तीन लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा को बागपत में पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने में रोबिन का नाम भी सामने आया था। तब यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की थी लेकिन जमानत पर छूटने के बाद से रोबिन ही राठी के कारोबार का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन