फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम के पांच वर्ष के कार्यकाल पर बिफरे कांग्रेसी

नगर निगम के पांच वर्ष के कार्यकाल पर बिफरे कांग्रेसी

Fri, 04 May 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के पांच वर्ष के कार्यकाल पर बिफरे कांग्रेसी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम के पांच साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने पूरी तरह विफल करार दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर भी जन अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टिबड़ी तिराहे पर नगर निगम के पांच वर्ष के कार्यकाल को विफल बताते हुए प्रदर्शन किया। नैयर ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण करने में नगर निगम बोर्ड पूरी तरह विफल रहा। सफाई जैसी सुविधा देने में भी निगम विफल साबित हुआ। प्रदीप आहूजा ने कहा कि डबल इंजन सरकार आने के बाद दावे किए जा रहे थे कि सब सही हो जाएगा, लेकिन स्थानीय विधायक मदन कौशिक के शहरी विकास मंत्री होने के बाद भी नगर निगम की तस्वीर नहीं बदली। रानीपुर मोड़ क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर नहीं की गई। दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय मिलेगी। चुनावी बेला में जनता को भ्रमित कर शिलान्यस की राजनीति की जा रही है। प्रदर्शनकारियों में जितेंद्र सिंह, मनोज जाटव, अविनाश गुप्ता, राजेंद्र जाटव, संदीप अग्रवाल, राजीव अरोडा, श्रेय तलवार, जगदीप सिंह असवाल, सुनील सिंह, हरविंदर सिंह, संजय सिंह, संजय त्रिवेदी, चमन लाल मौर्य, मुकेश कुमार, मनिंदर सिंह, विष्णु जोशी, अमित राणा, बादल गोस्वामी, राजू, नितिन भारद्वाज, प्रकाश वर्मा, अतुल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, बलबीर बाली, मृदुल कुमार, नीरज सेलवान, बिट्टू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed