फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बताइये कौन बने नया सरताज

बताइये कौन बने नया सरताज

Thu, 05 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बताइये कौन बने नया सरताज
हरिद्वार।
विज्ञापन

निकाय चुनावों की सरगरमी शुरू होते ही राजनीतिक दलों ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश हाईकमान की ओर से निकाय चुनावों के दावेदारों का चयन करने के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानी। इस दौरान भाजपा की ओर से जहां जिला मुख्यालय देवपुरा में मेयर पद के लिए लोगों की राय जानी गई तो वहीं शिवालिकनगर नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए सामुदायिक केंद्र में रायशुमारी की गई। जबकि कांग्रेस की तरफ से ज्वालापुर स्थित एक बारातघर में चेयरमैन और पार्षदों की दावेदारी को भी सुना। देर शाम पर्यवेक्षक लोगों की राय लेकर लौट गए।
----------------------------------
भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार
- समर्थकों ने की चहेतों की पैरवी
हरिद्वार।
प्रदेश में निकाय चुनाव सिर पर आते देख भाजपा और कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने बुधवार को हरिद्वार पहुंचकर मेयर और पालिकाध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की राय जानी। भाजपा में हरिद्वार नगर निगम और शिवालिकनगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए लंबी कतार दिखी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने चहेते नेताओं के लिए पैरोकारी करने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश हाईकमान की ओर से नामित किए गए पर्यवेक्षक ज्योति प्रसाद गैरोला, संजय गुप्ता, सुरेंद्र चौहान और वीरेंद्र बिष्ट ने बुधवार की सुबह दो अलग-अलग कमरों में पूरे नगर निगम क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं से राय ली। अभी चूंकि प्रत्याशियों के लिए आरक्षण तय नहीं हुआ है। इसलिए आरक्षण की संभावनाओं को देखते हुए राय ली जा रही थी। मेयर का पद सामान्य रहने या किसी अन्य श्रेणी में आने पर कौन दावेदार पसंद हो सकता है। इसके लिए राय जानी गई। मेयर मनोज गर्ग के पक्ष में जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे वहीं बृजभूषण विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, जिला महामंत्री विकास तिवारी, रोहित साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा उज्ज्वल पंडित, अनिल मिश्रा, दिनेश जोशी, सांसद निशंक खेमे से अनिल अरोड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पूर्व पार्षद सुभाष चंद समेत बड़ी संख्या में दावेदार टिकट की चाह में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कोटे में अन्नू कक्कड़ ने दावेदार की। यदि मेयर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के खाते में आता है तो पार्षद किरण जैसल की ओर से भी दावेदारी की गई। तीन बार से पार्षद वरिष्ठ नेत्री हेमा मिश्रा की ओर से भी मेयर के पद पर दावेदारी की गई है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री अमन त्यागी, आशुतोष शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, विजय शर्मा, दीपक मिश्रा, प्रदीप कालरा, संगीता गिरि, सरोज जाखड़, मनू रावत, पूनम चौहान, अश्विनी चौहान, विनीत जौली, कर्मेंद्रवीर सैनी, दिनेश जोशी, बाबू सिंह, विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।

-----------------------
शिवालिकनगर में भी दिखा भारी उत्साह
संजीव और देवकी समेत कई ने की दावेदारी
हरिद्वार। नवसृजित शिवालिकनगर नगरपालिका के अध्यक्ष का टिकट पाने के लिए भी भाजपाइयों की लंबी कतार है। शिवालिकनगर शिव मंदिर के बगल में स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित रायशुमारी के दौरान सभी दावेदार सुबह से ही अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। नारेबाजी के बीच दावेदारों ने अपनी दावेदारी की। एक एक कर समर्थकों को बुलाकर उनसे संभावित दावेदारों के बारे में पूछा गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजीव शर्मा, संजीव चौधरी, तीन बार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे हरजीत सिंह, श्रमिक नेता नरेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता काशीनाथ, देवकीनंदन पुरोहित, भाजपा के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता, अशोक मेहता, वीरेंद्र बोरी समेत कई अन्य नेताओं ने दावेदारी पेश की। सभी दावेदारों का पक्ष सुनने के बाद पर्यवेक्षक देहरादून रवाना हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पर्यवेक्षक अपनी पूरी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed