फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   क्रिकेट मैच एक रन से हारी राइजिंग स्टार

क्रिकेट मैच एक रन से हारी राइजिंग स्टार

Wed, 10 Apr 2019 09:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच एक रन से हारी राइजिंग स्टार
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


भल्ला स्टेडियम में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से कराई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को राइजिंग स्टर क्लब और नवयुवक रुड़की (ब्ल्यू) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। राइजिंग स्टार की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन अंतिम ओवर तक पहुंचते-पहुंचते टीम हतोउत्साहित हो गई और मुकाबले को एक रन से गवाना पड़ा।

राइजिंग स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवयुवक रुड़की की टीम ने अदनान के 54 रनों की बदौलत 35 ओवरों में 160 रन बनाए। रोहित ने 27 रन और अकरम अली ने 27 रन बनाए। आकाश, फिरोज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टर क्लब की टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन धीरे-धीरे विकेटों की झड़ी लग गई, पर रन भी उसी गति से बनते रहे, जिससे मैच रोमंचकारी बना रहा।
विज्ञापन


अंतिम ओवर में जब लक्ष्य आसन लग रहा था, तो टीम हतोउत्साहित हो गई और एक रन से मैच हार गई। राइजिंग की तरफ से प्रिकल ने 42, रोहित ने 28 रन बनाए। नवयुवक की तरफ से सुधीर ने आठ ओवरों में चार विकेट लिए, तो रोहित, मोहसीन और सूरज ने एक-एक विकेट लिया। इस दौरान विनय कुमार, आयोजन सचिव इंद्र मोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह, राहुल खुराना, उपेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह, रेनू, दीनानाथ पटेल, कमल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed