{"_id":"5c9671bbbdec221441198375","slug":"121553363387-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय की उम्मीद में कई कांग्रेसियों ने लिए परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय की उम्मीद में कई कांग्रेसियों ने लिए परचे
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने का मुद्दा बना रहे स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की उम्मीदों को इस बात से भारी बल मिला है कि हरीश रावत हरिद्वार के बजाय नैनीताल से भी चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में स्थानीय प्रत्याशी की लाटरी खुल सकती है। इसी उम्मीद में कई स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को नामांकनपत्र ले लिए। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के लिए भी नामांकनपत्र लिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से ही नामांकनपत्र जमा करने और लेने वालों के इंतजार में अधिकारी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने कई घंटे कक्ष में मौजूद रहकर नामांकनपत्र भरने वालों का इंतजार किया। इस दौरान कोई नामांकनपत्र जमा करने नहीं आया अलबत्ता आठ लोगों ने नामांकनपत्र प्राप्त किए। खास बात यही है कि शनिवार को नामांकनपत्र लेने वालों में सबसे ज्यादा कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी संजय सिंह के लिए, थानेश्वर ने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के लिए, आम आदमी पार्टी से शारिक अफरोज ने राजन मेहता ने कांग्रेस के अंबरीष कुमार के लिए, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कांग्रेस के संजय पालीवाल के लिए नामांकनपत्र लिया। सर्वधर्म पार्टी से आशिक, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया से कृष्णधर उर्फ रामधर पांडेय ने और राहुल चौहान ने कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के लिए नामांकनपत्र लिया। हरिद्वार संसदीय सीट के लिए अब तक कुल 36 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए हैं जबकि तीन ने ही नामांकनपत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन