फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नितिन गड़करी करेंगे नमामि गंगे के कार्यों का लोकार्पण

नितिन गड़करी करेंगे नमामि गंगे के कार्यों का लोकार्पण

Fri, 15 Feb 2019 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
नितिन गड़करी करेंगे नमामि गंगे के कार्यों का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार में नमामि गंगे योजना के तहत हुए कार्यों का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। गंगा के नीलधारा तट चंडीघाट में स्वच्छ, निर्मल गंगा मिशन के लगभग 70 करोड़ रुपये कार्य पूरे हो चुके हैं। नमामि गंगे की कार्यदायी संस्था वैपकोस के अधिकारी 21 फरवरी को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में जुट गए हैं।
70 करोड़ की कार्ययोजना में गंगा नदी पर 630 मीटर लंबा तथा 40 हजार 872 वर्ग मीटर एरिया में फैला घाट बनाया गया है। इसके साथ नीलाधारा पर 140 मीटर लंबा और लगभग 11 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला श्मशानघाट लोकार्पण के लिए तैयार है। केंद्र की महत्वकांक्षी क्लीन गंगा की इस परियोजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। गंगाघाट पर चेंजिंग रूम, 66 सीटर शौचालयों के तीन ब्लाक बनाए गए हैं। विकलांग श्रद्धालु गंगा घाट तक आसानी से पहुंच सके इसका ध्यान रखा गया है और उनके लिए रास्ता बनाया गया है। घाट पर ही श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए छह दुकानों का निर्माण कराया गया है। गंगा प्रदूषित न हो इसके लिए श्मशानघाट के साथ 25 केएलडी का सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालुओं की पेयजल सुविधा के लिए एक लाख लीटर का ओवरहेड टैंक बनाया गया है। घाट पर पूजापाठ और गंगा किनारे ध्यान संध्या करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 17 छतरी बनाई गई हैं। घाट पर सुरक्षा के लिए सेफ्टी रेलिंग लगाई गई हैं। श्मशान घाट पर प्रार्थना कक्ष और लकड़ी भंडार आदि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

70 करोड़ रुपये लागत के कार्य पूरे हो चुके हैं। जिनके लोकार्पण के लिए 21 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आने की संभावना हैं। हालांकि लिखित रूप में उनका कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन केंद्र के निर्देश पर हम लोकार्पण आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित शर्मा, परियोजना प्रबंधक वैपकोस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed