{"_id":"5bc77ebdbdec2269796a8cd1","slug":"121539800765-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल अस्पताल में घुसा हाथियों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल अस्पताल में घुसा हाथियों का झुंड
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भेल मुख्य अस्पताल में बुधवार शाम हाथियों का झुंड घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आकर अस्पताल में घुस गए। हालांकि हाथियों ने किसी प्रकार का उत्पात नहीं मचाया और भेल मोर्चरी से होते हुए जंगल की तरफ चले गए।
बुधवार को भेल के मुख्य अस्पताल में तब हड़कंप मचा गया तब राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से छह हाथियों का झुंड मोर्चरी के पास आ गया। हाथियों को देखकर लोग वहां से भागने लगे। जबकि कई लोगों ने हाथियों की तस्वीर कैमरे में उतार ली। लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि हाथियों ने किसी प्रकार का उत्पात नहीं मचाया और अपने आप ही जंगल की तरफ चले गई। हालांकि लोगों ने इस दौरान वनकर्मियों को हाथियो के आने की सूचना नहीं दी। वन दरोगा ओपी सिंह ने बताया कि बुधवार को हाथी आने की उनके पास कोई सूचना नहीं है, लेकिन बीते कुछ दिनों से भेल में हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग भी सतर्क हो गया है।