फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नालों में गंदे पानी के पाइप निकालने वालों की खैर नहीं

नालों में गंदे पानी के पाइप निकालने वालों की खैर नहीं

Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नालों में गंदे पानी के पाइप निकालने वालों की खैर नहीं
हरिद्वार। शहर के अंदर से गंगा में पहुंच रहे बरसाती नालों में जिन लोगों और व्यवसायियों ने अपने होटल, रेस्टोरेंट, टॉयलेट के पानी का पाइप निकाल रखे हैं, उनकी अब खैर नहीं है। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बरसाती नालों में गंदगी बहाकर गंगा को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ऐसे सभी व्यवसायियों को अपने पाइप नाले से हटाने होंगे। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा कि बरसाती नालों में केवल बरसात का ही पानी जाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार का पानी जाता है तो जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। हाईकोर्ट ने यह आदेश कोर्ट कमिश्नर निखिल सिंघल और चेतन जोशी की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट पर दिया है। कोर्ट कमिश्नर द्वय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि निरीक्षण के दौरान नाईसोता नाला, चोटीवाला नाला, तीरथ होटल नाला, कुशावर्तघाट के बरसाती नालों से गंगा घाट में लोगों द्वारा गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, वालों अपने बाथरूम, रसोई के पाइप नालों में निकाल रखें हैं, जिस कारण गंदा पानी गंगा में निरंतर बहता रहता है। समाजसेवी रमेशचंद्र शर्मा ने इन नालों को उन्हें दिखाया था। कोर्ट कमिश्नर ने तभी अधिकारियों से कहा था कि जब बरसात नहीं हो रही है तो फिर नाले में पानी कहां से आ रहा है। कोर्ट कमिश्नरों को गंगा को प्रदूषित नालों को दिखाने के कारण ही अधिकारियों ने पुलिस को उन्हें हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे। जिसकी झलक हाईकोर्ट के पारित आदेश में भी मिलती है। शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश इंटरनेट पर डाल दिया गया है। छह पृष्ठ के आदेश के कई और महत्वपूर्ण आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


मल-मूत्र भी डालते हैं नालों में
हर की पैड़ी क्षेत्र के नाईसोता नाला व तीरथ होटल के नीचे अपर रोड से आ रहे बेलदेई के नाले में तो लोगों ने टॉयलेट के पाइप भी निकाल रखे हैं। नगर निगम की ओर से नाला सफाई के दौरान ही इसका पता चल गया था। जब सफाई कर्मचारी नाला साफ कर रहा था, उसी वक्त टॉयलेट के पाइप से गंदगी छोड़ी गई। इसके बाद सफाईकर्मियों ने काम करने से इंकार भी कर दिया था। लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब जवाबदेही तय होने से खलबली है। नगर आयुक्त का भी कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed