{"_id":"5b92c3be867a557ec15a3cc3","slug":"121536345022-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमजेएन कालेज में एबीवीपी के हंगामे के चलते चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमजेएन कालेज में एबीवीपी के हंगामे के चलते चुनाव स्थगित
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव में मतदान के दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए कालेज प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिया है। कालेज प्रशासन का कहना है कि प्रशासन के निर्देश के बाद ही चुनाव की अगली तिथि घोषित की जाएगी। इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नामांकन निरस्त करने के विरोध में दोपहर तक कालेज मेें जमकर हंगामा काटा। चुनाव स्थगित करने के बाद एबीवीपी का हंगामा थमा तो उसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता इस फैसले के विरोध में धरने पर बैठ गए।
एमएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए चार सितंबर को नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे। उसी दिन जांच के बाद चुनाव कमेटी ने छह प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए थे। यह सभी प्रत्याशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के थे। नामांकन निरस्त होते ही परिषद के कार्यकर्ताओं हंगामा खड़ा दिया था। छात्रों ने कालेज के प्राचार्य और शिक्षकों को बंधक बना दिया था। पांच सितंबर को भी दिनभर हंगामा चलता रहा। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह ने कालेज प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। छह सितंबर को भी प्रशासन की तरफ से कोई दिशा निर्देश कालेज प्रशासन को नहीं दिए। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ता छात्र नेता सतविंदर के नेतृत्व में कालेज गेट पर धरने पर बैठ गए और निरस्त नामांकनपत्रों को निरस्त करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री आदित्य गौड़ ने कालेज प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लिंग दोह समिति की सिफारिशों की अनदेखी की जा रही है। दोपहर तक कालेज के गेट पर हंगामा होता रहा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को वहां से हटाया और कुछ छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में शिवम ठाकुर, अक्षत, कार्तिक, विशाल, मधुसूदन, आयुष पाराशर, श्रेय शास्त्री, आकाश, राघव अग्रवाल, मधु तनेजा, पारस, शुभमपाल, रणवीर सिंह, दीपक आदि शामिल रहे। दोपहर एक बजे प्राचार्य डा. एसके बत्रा ने शनिवार को होने वाले मतदान को स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट में मतदान के दौरान हंगामे की आशंका जताते हुए फिलहाल चुनाव स्थगित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि चुनाव की अगली तिथि की घोषणा प्रशासन से मिले निर्देशों के अनुसार की जाएगी।