{"_id":"5b4e29a14f1c1b39748b55ec","slug":"121531849121-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। प्रशासन ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में नदी के किनारे बसी 50 से ज्यादा झोपड़ियां बुलडोजर से ध्वस्त कर दी। इस दौरान लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिनों का समय देने की मांग की, लेकिन प्रशासन के सामने उनकी कोई दलील काम नहीं आई। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मंगलवार को एसडीएम मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम टिहरी विस्थापित कालोनी पहुंची। यहां टीम ने नदी के किनारे बसी 50 झोपड़ियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाना शुरू ही किया था कि लोग विरोध करने लगे। उनका कहना था कि वह कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। अचानक उनका आशियाना ध्वस्त करने के वह बेघर हो जाएंगे। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का कहना था कि पहले ही मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को झोपड़ियां खुद ही हटाने के लिए कहा गया था। उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए प्रशासन को अतिक्रमण हटाना पड़ा। अभियान की अगुवाई कर रहे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों से लोगों ने कुछ राहत देने की गुजारिश की लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। अतिक्रमण हटाने की सूचना पाकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी सहित कई अन्य लोग भी पहुंचे। उन्होंने भी अतिक्रमण हटाने से पहले लोगों को विकल्प देने की बात कही। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण चिह्नित किया जा रहा है। अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल
झोपड़ी पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ तो पीड़ितों का रो- रो कर बुरा हाल था। महिलाएं बिखरते आशियाने से कुछ सामान बटोरने की कोशिश करती दिखीं। सुंदरा देवी, रीना, मसीना, सर्वेश, विकास, राजवीर आदि ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। खाने- पीने का सामान और कपड़े आदि भी अभियान की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश का शत-प्रतशित पालन किया जाएगा। सभी अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।- दीपक रावत, जिलाधिकारी