{"_id":"5b3fb1754f1c1bbc248b4e7d","slug":"121530900853-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समाज को एकजुट होकर धर्म की रक्षा करनी होगी: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समाज को एकजुट होकर धर्म की रक्षा करनी होगी: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में कुंभ मेले को लेकर आहूत संत-महंतों की बैठक में कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि धर्मरक्षा के लिए संत समाज को एकजुट होना होगा।
शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी संत महंतों ने 2019 में इलाहाबाद में होने वाले अर्द्धकुंभ मेले को सफल बनाने के लिए आपस में विचार विमर्श किया। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि महाराज ने कहा कि धर्म रक्षा के लिए अखाड़ों के संत महापुरुषों की अहम भूमिका होती है। अर्द्धकुंभ मेला और महाकुंभ मेला पर्वों पर संत समाज हमारी धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाकर श्रद्धालु भक्तों का धर्म के प्रति ध्यान आकर्षित करते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि आज पूरे देश के संत समाज को एकजुट होकर धर्म की रक्षा करनी होगी। क्योंकि कुछ विदेशी शक्तियां हमारी धार्मिक परंपराओं का उपहास उड़ाकर हमारी सनातन परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि 2019 का अर्द्धकुंभ मेला सभी संत महापुरूषों के आशीर्वाद से सकुशल संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी में होने वाले इलाहाबाद में अर्द्धकुंभ-2019 मेले के लिए सभी तैयारियां अखाड़ा परिषद पूरी कर लेगा। इस अर्द्धकुंभ मेले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज के नेतृत्व में परिषद राम मंदिर निर्माण में पूरा सहयोग करेगी। बैठक में महंत लखन गिरि, स्वामी आशीष गिरी, महंत डोंगर गिरि, महंत दिनेश गिरि, महंत रविंद्र पुरी, महंत धर्मदास, महंत केशव पुरी, महंत अंबिका पुरी, महंत द्वारिका गिरि, महंत नीलकंठ गिरि, महंत आनंद गिरि, महंत नरेश गिरि, महंत राधेश्याम पुरी, महंत सुरेश गिरि, महंत राजेश्वर वन, महंत स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रामरतन गिरि आदि मौजूद थे।