फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जीवन के कष्टों का संहार करता है अनुष्ठान: डॉ चिन्मय पंड्या

जीवन के कष्टों का संहार करता है अनुष्ठान: डॉ चिन्मय पंड्या

Mon, 08 Apr 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीवन के कष्टों का संहार करता है अनुष्ठान: डॉ चिन्मय पंड्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि अनुष्ठान जीवन के कष्टों का संहार करता है। अनुष्ठान साधना भौतिक जीवन से लेकर पारलौकिक जीवन को भी सुधारने में सहायक है। साधना काल में प्रयोग होने वाला गायत्री महामंत्र में सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव समाहित है। इस महामंत्र के सामूहिक जप से वातावरण में ऐसी ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे संपूर्ण पर्यावरण, जीव जगत में सकारात्मक परिवर्तन होने लगता है।
विज्ञापन

वे शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित सत्संग में ‘मंत्र शक्ति का प्रभाव और उसका ज्ञान विज्ञान’ विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन दिनों ज्योतिषीय, खगोलीय व पर्यावरण आदि की दृष्टि से जो ऊर्जा वातावरण में उत्पन्न होती है जिसे साधना अनुष्ठान के माध्यम से ही अवशोषित कर सकते हैं और यही ऊर्जा साधक को सफलता की उच्चतम स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतिकुलपति ने प्राचीनकाल से लेकर अब तक के विभिन्न उदाहरणों संस्मरणों का जिक्र करते हुए इस पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय, शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सहित रसिया, कनाडा, युक्रेन, बेलारुस, अमेरिका, यूके तथा देश भर से आए गायत्री साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed