फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ‘मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी’

‘मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी’

Sun, 07 Apr 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
‘मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताया। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी से मतदान करने की अपील की। सोमवार को मतदाता जागरुकता के लिए कराई गई पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान मतदाता जागरुकता विषय पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रकाशित पुस्तिका ‘चलो मतदान करें’ का विमोचन भी किया गया।
एक होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरुकता के लिए कराई गई वॉल पेंटिंग के विजेताओं को सम्मानित किया। इन विजेताओं में बहादराबाद की अक्षिता सिन्हा, महिमा यादव, मालती, रुड़की की सौरभ, तरन्नुम, खुशी कश्यप, भगवानपुर की मानसी चौधरी, मुस्कान, लीलाक्षी, नारसन की वर्षा, इफ्फत, जहरा, नौरीन, खानपुर की अंजली, कीर्ति गुप्ता, पायल और लक्सर की शहनूर, मुस्कान राखी आदि रहीं। मतदाता जागरुकता की स्लोगन प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये नकद ग्राम आन्नेकी निवासी बलन्दिर कौर को दी गई। एसएमजेएन पीजी कॉलेज की बीएससी की छात्रा शगुन चौधरी को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सात हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के अतुल कुमार को दिए गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सूचना मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के संविधान द्वारा स्थापित निर्वाचन आयोग न केवल मताधिकार देता है बल्कि सभी को मतदान का अवसर भी प्रदान करता है। इसलिए अपने मताधिकार के अवसर का प्रयोग कर अपने अधिकार की सार्थकता सिद्ध करें। एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए उन सभी प्रयासों पर बल दिया गया है, जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढे़। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आरडी शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद अजय चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की श्रीकांत पुरोहित, अम्बरीश चौहान एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed