{"_id":"5c9d0b18bdec223c9927594d","slug":"11553795864-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से लौटी निरंजनी अखाड़े की जमात का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से लौटी निरंजनी अखाड़े की जमात का स्वागत किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
प्रयागराज कुंभ से लौटे पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संतों का अखाड़े और शहर के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की धुन पर प्रयागराज कुंभ मेले से लौटी जमात का मुख्य मार्गों पर भी स्वागत किया गया।
कुंभ स्नान कर लौटे संतों का स्वागत करते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुंभ मेले में सनातन परंपराओं की अद्भुत छटा पूरे विश्व ने देखी। कुंभ स्नान करने से जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। संत महापुरुषों से ही कुंभ मेले की पहचान देश दुनिया में जानी जाती है। प्रयागराज कुंभ मेले की व्यवस्थाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत महापुरुषों और आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं प्रदान की। प्रयागराज कुंभ मेले की तर्ज पर ही 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार को व्यवस्थाएं करनी चाहिए। श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज ने कहा कि अद्भुत छटा का मनमोहक व भव्य दृश्य प्रयागराज कुंभ मेले में देखने को मिले। इस मौके पर श्रीमहंत लखन गिरि, श्रीमहंत डोगर गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रघु वन, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा. सुनील बत्रा, अशोक मिश्रा, राकेश गोयल, स्वामी आकाश गिरि, स्वामी अमित पुरी, स्वामी राज राजेश्वर वन, स्वामी कुलदीप गिरी, स्वामी बलबीर पुरी, स्वामी नीलकंठ गिरि, स्वामी महेश गिरि, स्वामी राकेश गिरि आदि मौजूद रहे।