फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एबीवीपी का कार्यकर्ता है कौशिक पर टिप्पणी करने का आरोपी

एबीवीपी का कार्यकर्ता है कौशिक पर टिप्पणी करने का आरोपी

Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी का कार्यकर्ता है कौशिक पर टिप्पणी करने का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

फेसबुक पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के फंसे युवक आकाश उर्फ अक्कू की पहचान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर सह मंत्री के रूप में हुई है। देहरादून की कैंट कोतवाली में मंत्री के पीआरओ आलोक शर्मा की तरफ केस दर्ज कराने से झल्लाए युवक ने फिर से फेसबुक पर मुकदमे से न घबराने की बात लिखी है। यही नहीं कांग्रेसियों के समर्थन में नारे भी लगाए हैं।
शनिवार को देहरादून की कैंट कोतवाली में पीआरओ आलोक शर्मा ने फेसबुक यूजर आकाश उर्फ अक्कू के खिलाफ आईटी एक्ट के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि मंत्री की फ्रेंड लिस्ट में शामिल युवक ने मंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी है। पीआरओ ने पुलिस को बताया था कि मंत्री युवक को जानते नहीं हैं। इसलिए वह इस तरह की अभद्र टिप्पणी से हतप्रभ हैं। देहरादून पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, आरोपी युवक आकाश शर्मा का फेसबुक अकाउंट खंगाला गया तो सामने आया कि युवक ने अपने खिलाफ केस दर्ज होने की बात भी सामने आने पर फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए भड़ास निकाली है। युवक यही नहीं रुका फिर उसने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा है कि रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ का कारण हम ही होते थे। युवक ने लिखा है कि मैं आपका आभारी रहूंगा। युवक ने खुद को एबीवीपी का पूर्व नगर सह मंत्री बताया है और ज्वालापुर का निवासी होना दर्शाया है। युवक की पोस्ट पर आमजन से लेकर कई कांग्रेसी टिप्पणी कर चटकारे ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed