फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आपदा में अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल

आपदा में अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल

Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आपदा में अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि आपदा को रोका नहीं जा सकता है लेकिन पहले से सतर्कता बरतने से जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘आपदा प्रबंधन एवं मीडिया’ विषय पर आधारित सेमीनार में जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए मीडिया, प्रशासन और पुलिस को मिलकर कार्य करने की जरूरत होती है। उन्होंने संवेदनशील स्थलों की निगरानी की सलाह देते हुए कहा कि अतिक्रमण सहित आपदा के अन्य कारकों पर कार्य किया जाए तो जन और धन हानि को आसानी से रोका जा सकता है। यातायात पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कांवड़ मेले के सफल आयोजन में सभी से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण भी आपदा का कारण बनता है। डिप्टी कलेक्टर अपर्णा ढौंढ़ियाल ने आपदा प्रबंधन के लिए आपसी तालमेल पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवशंकर जायसवाल ने जिला प्रशासन को मीडिया की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो पीएस चौहान ने आपदा के लिए मानव को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि जब हम प्रकृति से छेड़छाड़ करते हैं तो वह आपदा के रुप में बदला लेती है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, जिला सूचना अधिकारी अर्चना, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष दीपक नौटियाल, डा. रजनीकांत शुक्ल, एनयूजे के अध्यक्ष त्रिलोकचंद भट्ट, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैंतुर, प्रेस क्लब महासचिव ललितेंद्र नाथ, बृजेंद्र हर्ष, अविक्षित रमन, बालकृष्ण शास्त्री, अमित शर्मा, संजय आर्य, मनोज रावत, रामेश्व गौड़, जोगेंद्र सिंह मावी, रामेश्वरदयाल शर्मा, सरदार रघुवीर सिंह, गोपाल रावत, राधिका नागरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed