फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   स्वामी सानंद की हत्या की हो रही साजिश: शिवानंद

स्वामी सानंद की हत्या की हो रही साजिश: शिवानंद

Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
स्वामी सानंद की हत्या की हो रही साजिश: शिवानंद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। गंगा की रक्षा के लिए अनशन कर रहे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराने के मामले में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की हत्या की साजिश रच रहा है। सरकार एक संत को तप भी नहीं करने देना चाहती। उन्होंने मातृसदन और आसपास धारा 144 लागू करने को सुप्रीमकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन बताया।
बुधवार को आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि प्रशासन लगातार मनमानी कर रहा है। एक बार पहले भी मातृसदन में धारा 144 लागू की गई थी। मातृसदन की अपील पर कोर्ट ने उस पर स्थगनादेश जारी कर दिया था। अब जिस तरह धारा 144 लगाकर स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद को जबरन उठाकर ले जाया गया यह कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि साजिश के तहत जहर देकर निगमानंद की हत्या की गई थी। अब अनशन कर रहे स्वामी सानंद को भी जबरन अनशन से उठाकर उनकी भी हत्या की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में धारा 144 लागू करने को लेकर अधिवक्ता अरुण भदौरिया के मार्फत जिलाधिकारी दीपक रावत, नगर मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, एसडीएम संगीता कन्नौजिया, तथा तहसीलदार सुनैना राणा को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। इस बारे में जवाब मिलने के बाद चारों अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद को जबरन उठाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का अनशन अभी भी जारी है और मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed