{"_id":"69e37a7b77ca1aa1b901e05f","slug":"113-lakh-not-deposited-with-the-finance-company-after-installment-recovery-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147640-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किश्त वसूली के बाद फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं किए 1.13 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किश्त वसूली के बाद फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं किए 1.13 लाख
विज्ञापन
हरिद्वार। ग्राहकों से किश्तों के रूप में रकम लेने के बाद फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी में तैनात फील्ड कर्मचारी ग्राहकों से वसूली की रकम हड़पकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि. के ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कंपनी का कार्यालय शिवालिक नगर, रानीपुर में संचालित है। कंपनी में निकुल कुमार निवासी बिजनौर फील्ड क्रेडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। वह ग्राहकों से किश्त वसूली करता था। आरोप है कि निकुल कुमार ने विभिन्न गांवों के ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी में जमा करने के बजाय अपने पास रख ली और फरार हो गया।
आरोप है कि डालूवाला खुर्द, इब्राहीमपुर मसाही, इमलीखेड़ा, गढ़मीरपुर, पूरणपुर, सोहलपुर, डीलमाजरा और पलूनी समेत विभिन्न केंद्रों से कुल 1.13 लाख 813 रुपये वसूले थे, जिन्हें उसने कंपनी को नहीं सौंपे। एरिया मैनेजर को उसके घर भेजकर रकम वापस मांगी गई लेकिन उसने पैसे लेने से ही इन्कार कर दिया। आरोप है कि उसने कंपनी के अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।