{"_id":"5c7c1958bdec2273970e605c","slug":"111551636824-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ स्ट्राइक सिरीज की जरूरत : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ स्ट्राइक सिरीज की जरूरत : रावत
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति को लेकर कहा कि दोनों ही देश युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन भारत की लड़ाई आतंकवाद से है। इसके खिलाफ स्ट्राइक सीरीज की जरूरत है। सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। विपक्ष सरकार के साथ है।
दक्ष मंदिर में रविवार को विशेष पूजन और भंडारे के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आतंकवाद विश्वव्यापी समस्या है, जिसका खात्मा किया जाना चाहिए। हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक के लिए भारतीय वायु सेना की प्रशंसा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने बड़ी वीरता और पराक्रम का परिचय दिया है, लेकिन जिस तरह से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अनवरत चल रही है, उसके एक या दो नहीं बल्कि पूरी स्ट्राइक सीरीज की जरूरत है। भारत सरकार को इस बारें में कठोर कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चुनाव की जब भी घोषणा होगी तो चुनाव देश की विभिन्न समस्याओं जैसे किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारों की समस्या सहित आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लड़ा जाएगा।