{"_id":"5c6461e8bdec227382447799","slug":"111550082536-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..नमामि गंगे का काम छोड़ बीच में छोड़ भागे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..नमामि गंगे का काम छोड़ बीच में छोड़ भागे मजदूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गोविंदपुरी में नमामि गंगा परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे सीवरेज पंपिंग स्टेशन का काम अधर में लटक गया है। सीवर लाइन डालने का काम पूरा न होने के चलते सड़क खुदी हुई है। आवाजाही बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गोविंदपुरी में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 84 करोड़ 82 लाख 17 हजार रुपये की लागत से सीवरेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) बनाने का कार्य 29 सितंबर 2017 में शुरू किया गया था, जो इसी वर्ष 22 सितंबर को पूरा किया जाना है। एसपीएस तक सीवर पहुंचाने के लिए गोविंदपुरी को प्रेमनगर पुल से जोड़ने वाले मार्ग पर सीवर लाइन डालने का कार्य बीते माह शुरू किया गया। एसपीएस तक सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदकर सीवर का कार्य शुरू किया गया, लेकिन कुछ दिन पूर्व अचानक कार्यरत मजदूर काम छोड़कर भाग गए। लोगों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। हाल ही में हुई बारिश में कीचड़ के चलते तो लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था। परियोजना अभियंता पीके अग्रवाल ने बताया कि मजदूरों के भागने से कार्य बीच में ही रुक गया है। दो-तीन दिन में फिर से काम शुरू कर लोगों की समस्या का निदान किया जाएगा।
सीवर चैंबर बन रहे दुर्घटना का कारण
हरिद्वार में मॉडल कॉलोनी, विवेक विहार, मायापुर, कनखल में कई क्षतिग्रस्त पुलिया दुर्घटना का सबब बनी हुई हैं। रोडवेज से लेकर चंद्राचार्य चौक और यहां से भगत सिंह चौक तक कई उभरे और धंसे हुए सीवर चैंबर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
टूटी पुलिया पर नहीं दे रहे ध्यान
मोती बाजार से हरकी पैड़ी होते हुए कुशा घाट तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाली पर बनी एक पुलिया तीन महीने से टूटी हुई है। जिससे पैदल यात्रियों से सहित दोपहिया वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक गिर भी चुके हैं।