फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दो पक्षों में संघर्ष्र कई घायल

दो पक्षों में संघर्ष्र कई घायल

Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष्र कई घायल
बहादराबाद। पुराने झगड़े में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और डंडे चले। इससे दोनों पक्षों की ओर से महिला सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पूर्व बाग में बच्चों ने अमरूद खाने के लिए ग्रामीण शाहनजर और शेर मोहम्मद में झगड़ा हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस बीच गांव के मौजिज लोगों ने समझौता करा दिया था। इसके बावजूद भी दोनों पक्षों में रंजिश थी। शाहनजर पक्ष के मुंतजिर व शावेज अपनी रिश्तेदारी सिकन्दर पुर दूध देने जा रहे थे। गांव से कुछ दुर जाते समय रास्ते में हाफिज ने उनके साथ गाली गलोच करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने घर पहुंचकर इस सम्बन्ध में अपने परिजनों को बताया। गुस्साए परिजन शेर मोहम्मद के घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। शेर मोहमद पक्ष के लोगों ने मकान की छत पर चढ़कर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। फिर दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर और डंडे चलने लगे। इस पर एक पक्ष की ओर से बासिद, शाहनजर, साजिद, शराफत, मुंतजिर, फिजां, शाजदा, सावेज और दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद, अंजुमन, शरफराज, उमरदराज, सावेज घायल हो गये। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बासिद, साजिद, महिला फिजा की हालत गंभीर देखते हुए देहरादून अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में तनाव है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि गांव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed