{"_id":"5b4a462b4f1c1b6f548b4642","slug":"111531594283-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो हाईवे पर तालाब से गुजरेंगे कांवडिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो हाईवे पर तालाब से गुजरेंगे कांवडिये
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दावों को बदहाल हाईवे आइना दिखा रहा है। उत्तरी हरिद्वार में दूधाधारी चौक से आगे तपा धर्मशाला के पास हाईवे के बीचोंबीच जलभराव से एक तालाब बन गया है। इस हिस्से में यात्रा सीजन के दौरान भी कई बार हादसे हो चुके हैं। कांवड़ यात्रा से पहले तालाब को ठीक नहीं किया तो अनियंत्रित भीड़ बड़े हादसे की चपेट में आ सकती है।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार के निरीक्षण के दौरान 48 घंटे में कांवड़ रूट को गड्ढामुक्त करने का आदेश नेशनल हाईवे अथारिटी को दिया है। गड्ढे भरने की कवायद कुछ जगह शुरू हुई है, लेकिन उत्तरी हरिद्वार में बालाजी धाम और तपा धर्मशाला के पास हाईवे के बीचोंबीच बड़ा तालाब बन गया है। इस तालाब के दोनों और बनी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही होती रहती है। दोनोें सड़कों के बीच खाली भूमि पर बारिश के साथ ही सीवर लाइन लीकेज से बड़ा तालाब बन गया है, जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान यहां कई बार ऑटो पलटने के साथ ही दो पहिया वाहन चालक भी चोटिल हो चुके हैं, लेकिन हाईवे अथारिटी ने सबक नहीं लिया। अब बरसात में तालाब का आकार और बढ़ा हो गया है। तालाब के बीच कच्ची मिट्टी का मार्ग बनाया जाना था, लेकिन नहीं बना। ऐसे में कांवड़ियों को इसके बीच में से गुजरना होगा। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि पूरे हाईवे का निरीक्षण करने के बाद जहां-जहां भी सुधार की गुंजाइश है उसके बारे में जिला प्रशासन और हाईवे प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है। क्षतिग्रस्त हाईवे को जल्द ठीक कराने का आग्रह किया गया है।