{"_id":"5b463cf24f1c1b0e278b5e2a","slug":"111531329778-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...युवक कांग्रेस के पदाधिकारी चुनने को 50 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...युवक कांग्रेस के पदाधिकारी चुनने को 50 प्रतिशत हुआ मतदान
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए बुधवार को हुए चुनाव में 50 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले। मतदान इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) एप के माध्यम से किया गया। इसमें पांच पदाधिकारियों के लिए मतदान करना था। वोट डालने के लिए मात्र 1.09 मिनट का ही समय होने से कई मतदाता मतदान नहीं कर सके। इस दौरान मतदान केंद्रों पर कई बार नोंकझोंक भी हुई। चुनाव परिणाम 13 जुलाई को जारी होगा।
बुधवार को हरिद्वार और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ जिलाध्यक्ष, महासचिव और प्रत्येक विधानसभा स्तर पर अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान हुआ। चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के लिए नौ और महासचिव के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में थे। हरिद्वार जिलाध्यक्ष के लिए तीन और महासचिव के लिए 15 प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनके लिए कृष्णा गार्डन में और हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र का मतदान केंद्र राजपूत धर्मशाला कनखल में बना गए थे। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चला।
विज्ञापन
हरिद्वार जनपद से प्रदेश महासचिव के लिए राम विशाल देव, अरुण, तबरेज आलम, प्रवेज अहमद, सुहैल कुरैशी और लवी त्यागी मैदान में हैं। हरिद्वार जिलाध्यक्ष के लिए रवि बहादुर, अमरदीप रोशन और अमित कुमार मैदान में उतरे। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए नितिन तेश्वर, शुभम मैंडोला, शिवम गिरि, विशाल खैरवाल के बीच टक्कर है।
विज्ञापन
इंसेट
मतदान को मिला 1.09 मिनट का वक्त
यूूथ कांग्रेस के चुनाव में एप से मतदान कराया गया। इस एप से एक मतदाता पांच पदाधिकारियों को मतदान कर सकता था और इसके लिए एक मिनट नौ सेकेंड का समय नियत किया गया था। इस समयावधि में मतदाता एप से मतदान प्रक्रिया को समझ नहीं सके। एप पर प्रत्याशियों के चिह्न भी समझ नहीं आ सके। ऐसे में कई मतदाता अधूरा मतदान करके लौटे।
इंसेट
पति भाजपा में और पत्नी यूथ कांग्रेस में
यूथ कांग्रेस में ऐसे भी सक्रिय मतदाता नजर आए, जिनके परिवार भाजपा में हैं और यूथ कांग्रेस के चुनाव में मतदान किया। भाजपा के एक ऐसे नेता चर्चा में रहा जो स्वयं भाजपा में है और उनकी पत्नी ने यूथ कांग्रेस की सक्रिय सदस्य के रूप में मतदान किया।