{"_id":"5af87da44f1c1bd2408b50c9","slug":"111526234532-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी से शहर अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी से शहर अस्त व्यस्त
Updated Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
शाम के समय मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगी। आंधी के साथ धूल उड़ने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के लोगों के साथ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धूलभरी आंधी चलने से सड़कें और बाजार सूने हो गए। लोगोें के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धूल पसर गई। आंधी रुकने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए थे। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होगी और गर्मी से निजात मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया और चटक धूप निकल आई। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को गर्मी ज्यादा था। दम घुटने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम के समय अचानक ही आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा चलने लग गई। हवाओं ने आंधी का रूप लिया तो चारों तरफ धूल के गुब्बार ही नजर आए। हाईवे पर सबसे ज्यादा दिक्कतें हुई। चौड़ीकरण के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। कई लोगों ने सड़क किनारे खड़े होने में भलाई समझी। बाजारों के अंदर भी यही नजारा था। धूल उड़ने से व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सड़कें सूनी हो गई और लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया। चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर रोड, कटहरा बाजार, सर्राफा बाजार, पीठ बाजार में रोजाना की अपेक्षा भीड़ भाड़ बेहद ही कम देखने को मिली। बारिश नहीं होने से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।
-----------------
सूने रहे मैदान, गंगनहर पटरी
हरिद्वार। धूल भरी आंधी से जहां गंगनहर पटरी सुनसान रही तो खेल के मैदान भी खाली रहे। गंगनहर पटरी पर निर्माण कार्य चल रहा है ऐसे में वहां रेत एवं मिट्टी हर तरफ बिखरी हुई है। आंधी से रेत मिटटी उड़ती रही, जिसके चलते शाम के वक्त टहलने आने वाले आमजन की संख्या न के बराबर रही। वहीं भेल, पन्ना लाल भल्ला कालेज, रोशनाबाद स्पोर्टस स्टेडियम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के मैदान भी खिलाड़ियों से सूने रहे।