फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रोडवेज कर्मचारियों का पूर्ण कार्यबहिष्कार आज ,बसों का संचालन होगा प्रभावित

रोडवेज कर्मचारियों का पूर्ण कार्यबहिष्कार आज ,बसों का संचालन होगा प्रभावित

Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों का पूर्ण कार्यबहिष्कार आज ,बसों का संचालन होगा प्रभावित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अर्द्धकुंभ मेला भुगतान समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जल सिंह ने कहा कि तीन दिन के धरने के बाद भी परिवहन निगम प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नही की गई है। ऐसे में संगठन बृहस्पतिवार को हरिद्वार से लेकर सभी शाखाओं में पूर्ण कार्य बहिष्कार करेगा। इसके लिए देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय समेत ऋषिकेश, कोटद्वार, श्रीनगर शाखा से भी कर्मचारी हरिद्वार पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। शाखा मंत्री प्रवीण सैनी ने कहा कि निगम प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये से 300 कर्मचारियों का 35 लाख का भुगतान रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अर्द्धकुंभ के दौरान ही मेला भत्ता भुगतान कर दिया गया, लेकिन कर्मचारियों को आज भी इंतजार है। इंपलाइज यूनियन के राकेश शर्मा ने कहा कि हरिद्वार डिपो के सभी संगठन कार्य बहिष्कार करेंगे। धरना देने वालों में वेदप्रकाश, कामेश सैनी, मानसिंह, महेशचंद, सौराज सिंह, जयकुमार, लोकेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, राकेश कुमार, तेजवीर सैनी, मो. यासीन, आशु सहदेव सिंह, विनोद कुमार, चेतन प्रकाश, राजेंद्र कुमार, जयप्रकाश, राजेंद्र कुमार, सत्यपाल, एहसान अली, सुरेश चौहान. जल सिंह, प्रवीण कुमार सैनी, किरनपाल, अंबेश, मांगेराम, पिंटु पंचम, रफल सिंह, तेलुराम, विनोद, आकिल, योगेश शर्मा, प्रकाश चंद बौंठियाल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed