{"_id":"5ac3b9264f1c1bca618b543f","slug":"111522776358-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल का प्रथम शैक्षणिक सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल का प्रथम शैक्षणिक सत्र
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मलिन बस्तियों में शैक्षणिक कार्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए समर्पित संस्था प्रगत भारत संस्था ने ग्राम कांगड़ी में स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाईस्कूल का शुभारंभ किया।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कमल जौरा, संस्था के संरक्षक संजय वर्मा, रुद्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष डा. कमलेश कांडपाल, गोविंद कृपा सेवा समिति की संस्थापक अध्यक्ष अनीता वर्मा ने प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष सुदीप बनर्जी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। सुदीप बेनर्जी ने बताया कि दस वर्षों से चंडीघाट मलिन बस्ती में संस्था समाज के अंतिम बच्चे तक ज्ञान और शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही है। हम मलिन बस्तियों में शैक्षणिक कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। संस्था के संरक्षक संजय वर्मा एवं स्वामी विवेकानंद एकेडमी की कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक बच्चों को पढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. कमलेश कांडपाल ने अभिभावकों और बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि कांगड़ी गांव में आधुनिक विद्यालय की आवश्यकता पूरी हो गई है। इस अवसर पर पूज्य लालमाता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास, अमर सदाणि, डा. हर्षवर्धन जैन, विकल राठी, विमल कुमार, सिंडीकेट बैंक की मैनेजर ज्योति यादव, रोटरी क्लब कनखल के पूर्व अध्यक्ष अनिल केशवानी, हरीश शर्मा, डा. अश्विनी चौहान, ईश कुमार, राजेंद्र राय आदि उपस्थित रहे। कविता नेगी, विकास पुंडीर, गुलाब राय, आकांक्षा वर्मा, डा. रामभरोसे और पलक ने अतिथियों का स्वागत किया।