फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम के बाद प्राधिकरण ने दिए आरईएस को काम

नगर निगम के बाद प्राधिकरण ने दिए आरईएस को काम

Thu, 29 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के बाद प्राधिकरण ने दिए आरईएस को काम

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वयं कार्यदायी संस्था होने के बाद भी नगर निगम के बाद अब हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने भी निर्माण कार्य ग्रामीण निर्र्माण विभाग (आरईएस) को सौंपे हैं। सड़क, भवन निर्माण, चौराहों का विकास एवं आवासीय योजना की डीपीआर बनाने तक काम आएईएस से कराने जा रहेहैं। इसका कारण एचआरएीए मेन पावर की कमी बता रहा है।
प्राधिकरण ने शहर के छह चौराहों के विकास तथा सुंदरीकरण का कार्य भी ग्रामीण निर्माण विभाग को दे दिया है। इसके लिए 40 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। नगर निगम सड़क निर्माण के स्वीकृत 5 करोड़ 26 लाख रुपये आरईएस को देने जा रहा है। प्राधिकरण ने नगर निगम कार्यालय परिसर को ध्वस्त कर उसकी आवासीय एवं व्यवसायिक कांपलेक्स निर्माण योजना की डीपीआर भी आरईएस से बनवाई है। नगर निगम के लिए नए बहुमंजिले कार्यालय भवन निर्माण भी आरईएस ही कर रहा है। नगर निगम वर्तमान जर्जर कार्यालय भवनों की मरम्मत का काम भी आरईएस से ही करा रहा है।
विज्ञापन



हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने शहर के छह चौराहों के विकास, लाइटिंग तथा सुंदरीकरण का कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग से कराने का निर्णय लिया है। इन चौराहों के सुंदरीकरण पर करीब 40 लाख खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण के पास मेनपावर की कमी होने पर आरईएस को काम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बंशीधर तिवारी सचिव एचआरडीए

तीन करोड़ के साइंस पार्क पर भी नजर
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण को सिडकुल से औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में साइंस पार्क बनाने के लिए 45 बीघा भूमि मिली है। लगभग तीन करोड़ रुपये की इस योजना पर ग्रामीण निर्माण विभाग(आरईएस) की नजर है। इसका डिजायन तैयार किया जा रहा है। सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि अभी यह निर्णय नहीं लिया गया है कि साइंस पार्क का निर्माण प्राधिकरण स्वयं कराएगा या फिर किसी दूसरी एजेंसी से कराएगा। उन्होंने बताया कि साइंस पार्क हरिद्वार में आकर्षण का केंद्र बनेगा। देश-विदेश से गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं तथा बच्चों को साइंस पार्क अपनी ओर आकर्षित करेगा। प्राधिकरण की योगा पार्क तथा बाल सुधार गृह बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed