फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   11 lakh cash and other items recovered

मोरा-तारा डकैती कांड: 11 लाख की नगदी व अन्य सामान बरामद

Sat, 20 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
11 lakh cash and other items recovered
मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम से दिनदहाडे़ हुई डकैैती का सोना खपाने वाले बुलंदशहर के सराफ को पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद 11 लाख की नकदी व लूटा गया अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम स्थित मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम से जुलाई में हथियारों के बल पर बदमाशों ने दिनदहाडे़ शोरूम के मालिक निपुण गुप्ता व उनके स्टाफ को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद डकैती का खुलासा करते हुए बुलंदशहर के सतीश गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। वहीं एक अन्य आरोपी विकास की संपत्ति कुर्की के लिए मुनादी कराई थी।
विज्ञापन

जबकि डकैती का सोना खपाने वाले सुनार प्रदीप कुमार राठौर निवासी सुनारो वाली गली निकट अंबर सिनेमा थाना सदर बुलंदशहर को वहां की जेल से बी वारंट पर लाकर उसे न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि घटना में लूटे गए माल को बेचकर जो रुपये प्राप्त हुए थे और लूटी गई ज्वेलरी व कुछ सोने का सामान जो उसके हिस्से में आया था वह उसके घर पर रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर पर ले जाकर 11 लाख रुपये की नकदी, लक्ष्मी गणेश की एक मूर्ति, दो अंगुठियां, एक जोड़ी पायल बरामद की गई। पुलिस ने सामान बरामद करने के बाद आरोपी को फिर से न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed