फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   105 electricity connections of defaulters cut, Rs 5.44 lakh recovered

Haridwar News: 105 बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 5.44 लाख वसूले

Thu, 26 Mar 2026 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
105 electricity connections of defaulters cut, Rs 5.44 lakh recovered
हरिद्वार। बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। 105 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। मौके पर ही 5.44 लाख का बकाया वसूल किया गया। इसके साथ ही सभी को जल्द बकाया जमा कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि एसडीओ द्वितीय अर्चना के नेतृत्व में रावली महदूद, ब्रह्मपुरी, धीरवाली, अहबाबनगर, दांडी और सुखरासा समेत कई इलाकों में टीम ने घर-घर जाकर बकायेदारों की जांच की। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। 12.02 लाख 526 रुपये के बकाया में से 5.44 लाख 460 रुपये मौके पर ही जमा कराए गए। कई उपभोक्ताओं को मौके पर ही बिल जमा करने की चेतावनी दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत भुगतान भी किया। एसडीओ अर्चना ने कहा कि उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें। बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed