{"_id":"5c9bb991bdec22146f5155ba","slug":"101553709457-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों के कारखाने चलाने वाले मजदूर पानी को भी तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपतियों के कारखाने चलाने वाले मजदूर पानी को भी तरसे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
ढाई महीने से औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार की मजदूर बस्तियों और निर्मला छावनी क्षेत्र के लोग पीने का साफ पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। औद्योगिक क्षेत्र की इंदिरा बस्ती व शिव बस्ती में तीन हैंडपंप भी हैं, लेकिन वह भी खराब पड़े हैं।
जल संस्थान की पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। बस्ती के लोगों ने अपने क्षेत्र के नगर निगम को सबसे पहले गंदा पानी आने की शिकायत की। पार्षद विकास कुमार ने बताया कि जैसे ही लोगों ने गंदे पानी की जानकारी दी तो तुरंत लिखित रूप में जल संस्थान में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत किए ढाई महीने का समय हो गया पर जल संस्थान ने कुछ भी नहीं किया है। बुधवार को कांग्रेस नेता अशोक शर्मा बस्ती में पहुंचे और नलों में आ रहे पानी को देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों से बात करने के लिए उनके साथ बस्ती के कुछ लोग पंतद्वीप स्थित जल संस्थान मुख्यालय गए, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फोन भी नहीं उठाया।
विज्ञापन
दूषित पानी आने की शिकायत पर क्षेत्र से संबंधित सहायक और अवर अभियंता को पाइप लाइन की जांच कर लीकेज ठीक कराने और पाइप लाइन की सफाई करने को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- नरेश पाल सिंह अधिशासी अभियंता जल संस्थान