{"_id":"5c9133fbbdec2213e54ba4be","slug":"101553019899-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..रोडवेज में बिना अवकाश के ड्यूटी करने पर 1100 रुपये प्रोत्साहन धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..रोडवेज में बिना अवकाश के ड्यूटी करने पर 1100 रुपये प्रोत्साहन धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। रोडवेज बसों के सफल संचालन के लिए विभाग ने चालक एवं परिचालकों के साथ समस्त स्टाफ को प्रोत्साहन धनराशि जारी करने की घोषणा की है। यह योजना 15 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक 11 दिन तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान 10 दिन ड्यूटी करने पर एक हजार और 11 दिन की ड्यूटी करने पर 1100 रुपये बतौर प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी।
होली पर अधिकांश विभागों में अवकाश रहता है, लेकिन आवागमन का प्रमुख साधन रोडवेज बसों के संचालन के लिए विभाग ने चालक परिचालकों के साथ अन्य स्टाफ को अवकाश पर जाने से रोकने के लिए प्रोत्साहन धनराशि जारी की है। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक एसएस चौहान ने बताया कि चालक, परिचालक, कार्यशाला के तकनीकी कार्मिकों एवं कार्यशाला के साथ बाह्य स्रोतों से लिए गए कार्मिकों एवं काउंटर पर बुकिंग करने वाले लिपिकों के लिए विशेष प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इसमें चालक परिचालक मैदानी रास्तों पर 2420 किमी, जिसमें प्रतिदिन 242 किमी पर, पर्वतीय व मिश्रित मार्ग पर 2000 किमी या प्रतिदिन 200 किमी पर, केवल पर्वतीय रास्तों पर 1800 किमी या प्रतिदिन 180 किमी का लक्ष्य पूरा करेगा, उसे एक हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। इस दौरान अन्य स्टाफ जो कि 15 से 25 मार्च तक पूरे 11 दिन बिना अवकाश लिए ड्यूटी करेगा, उसे प्रोत्साहन धनराशि 1100 रुपये मिलेगी।