{"_id":"5c7ac993bdec22102e65ebbf","slug":"101551550867-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल, बिजली, सीवर के बढ़े टैक्सों को घटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल, बिजली, सीवर के बढ़े टैक्सों को घटाने की उठाई मांग
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार के सदस्यों ने ज्वालापुर इंटर कालेज के परिसर में बैठक करते हुए जलकर वृद्धि का विरोध किया। उन्होंने भाजपा के बांटे गए पंफ्लेटों के दावों को हवाहवाई बताया। बैठक में उन्होंने सेना के शौर्य की सराहना भी की।
संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों की बैठक हुई। इसमें चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जब वर्तमान सरकार विपक्ष की भूमिका में थी तो अपने घोषणा पत्र में 15 प्रतिशत जल मूल्य वृद्घि को और सीवर संयोजन शुल्क को समाप्त करने और 24 घंटे जल आपूर्ति करने और बिजली की कीमत में बढोतरी न करने के लिए धरना प्रदर्शन और घड़े फोड़ आंदोलन किए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी मूलभूत सुविधाओं की कीमत के 15 प्रतिशत वृद्घि कर दी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली तो वरिष्ठ नागरिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने सेना के शौर्य को नमन किया और विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी की सराहना की। इस मौके पर बाबूलाल सुमन, संतोख सिंह, हरदयाल अरोड़ा, प्रेम भारद्वाज, शिवचरण सिंह भास्कर, ताराचंद धीमान, आरबी गुप्ता, जेएस सक्सेना, एनसी काला, श्याम सिंह, आरपी शर्मा, गुलाब राय आदि शामिल हुए।