फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...बंदीरक्षक उतरे विद्रोह पर, जेल की सुरक्षा खतरे में

...बंदीरक्षक उतरे विद्रोह पर, जेल की सुरक्षा खतरे में

Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
...बंदीरक्षक उतरे विद्रोह पर, जेल की सुरक्षा खतरे में

विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार जेल एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार जेल की सुरक्षा की कमान संभालने वाले बंदी रक्षकों ने ही जेल में चल रहे अफसरों और कुख्यातों के गठजोड़ की पोल खोलकर रख दी है। बंदी रक्षकों ने जो बयां किया वह यदि हकीकत है तो जेल की सुरक्षा ही मौजूदा समय में खतरे में है। हालांकि जेल के अफसर अपने दामन को पूरी तरह से पाक साफ बता रहे हैं। लेकिन कुछ न कुछ वजह तो जरूर रही होगी जो जेल में अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह जैसे हालात पैदा हो गए।
जेल में क्या खेल चल रहा है, इसकी हकीकत उच्च स्तरीय जांच में सामने आ सकती है। हरिद्वार जेल की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले बंदी रक्षकों के अंदर विद्रोह की यह चिंगारी कई दिन से सुलग रही होगी। अपने ही अधिकारियों के दामन पर बंदी रक्षक कई तरह के गंभीर आरोप मढ़ रहे हैं। ये युवा चंद माह पूर्व ही बंदी रक्षक के तौर पर भर्ती हुए थे। बंदीरक्षकों की मुखालफत जेल के संचालन की नींव हिलने जैसी है, क्योंकि जेल की व्यवस्था इन्हीं के ही कंधों पर होती है। वे अफसरों पर सीधे सीधे कुख्यातों से मिले होने के आरोप जड़ रहे हैं। बंदी रक्षकों ने यह भी आरोप जड़े कि सुविधा शुल्क मिलने पर ऐशो आराम उपलब्ध कराया जाता है। इसका मतलब यह है कि जेल में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा। जेल पहली बार सुर्खियों में नहीं आई है बल्कि पिछले वर्ष जेल के अंदर दो कैदियों से मोबाइल फोन मिले थे। जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक कैदी ने अपना वीडियो जेल से ही वायरल कर दिया था। उसकी उच्च स्तरीय जांच भी हुई थी लेकिन चार बंदी रक्षकों को ही दोषी मानते हए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

----------------
सीएम के पास है जेल महकमा
हरिद्वार। ये आलम तब है कि जब जेल महकमा खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं। यही नहीं अब जेल की कमान वैसे तो पूरी तरह से आईपीएस अधिकारी के हाथ में है लेकिन जेलों की व्यवस्था जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
जेल अधिकारियों पर आरोप लगा रहे बंदी रक्षकों का तबादला किया जाएगा और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
- पीवीके प्रसाद, आईजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed