{"_id":"5b463ce44f1c1b84468b5e86","slug":"101531329764-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला हुए शिक्षकों ने नियत स्कूलों में नहीं ली ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला हुए शिक्षकों ने नियत स्कूलों में नहीं ली ज्वाइनिंग
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। 25 जून को राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 67 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अनिवार्य तबादला नीति के तहत तबादला किया गया था। बावजूद इसके अधिकांश शिक्षकों ने अब तक ज्वाइन नहीं किया है। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने 25 जून को जनपद के 6 ब्लाकों के शिक्षकों का दुर्गम और सुगम क्षेत्रों के स्कूलों में तबादला किया था। सूची के अनुसार जनपद में 67 शिक्षकों का तबादला हुआ था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि जो शिक्षक कार्यमुक्त नहीं होते हैं तो उन्हें संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से कार्यमुक्त कर दें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जो शिक्षक नए स्कूल में तैनाती नहीं देंगे, उनका वेतन जारी न करें। हालांकि सूची जारी करने के बाद कुछ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के स्कूलों में फेरबदल भी किया था। सात जुलाई के चार दिन बाद भी अधिकांश शिक्षकों ने नियत स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं दी है। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखित में आदेश जारी करते हुए ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है। ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों को एकतरफा रिलीव करने एवं तनख्वाह जारी न करने की चेतावनी दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि तबादला किए समस्त शिक्षकों की सूची मांगी गई हैं।