फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आरबीएम के स्थान पर डाला जा रहा है बोल्डर

आरबीएम के स्थान पर डाला जा रहा है बोल्डर

Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आरबीएम के स्थान पर डाला जा रहा है बोल्डर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। अमृत परियोजना के कार्य में गुणवत्ता को तार-तार करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। तुलसी चौक से देवपुरा- ऋषिकुल तिराहे तक सीवर लाइन डालने के बाद डाले जा रहे आरबीएम के स्थान पर बोल्डर डाला जा रहा है, जबकि आरबीएम में मोटा रेत तथा छोटे-छोटे व कटे हुए पत्थर डालने होते हैं। इसके साथ ही वायब्रेट के साथ पानी डाला जाना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
देवपुरा क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि भराव में गोल पत्थर का बोल्डर डाला जा रहा है और उस पर भी पानी नहीं डाला जा रहा है। उनको डर है कि गुणवत्ता को तार-तार कर बनाई जा रही सड़क बरसात में धंस जाएगी। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस मुख्य सड़क को ठीक कराने का डीएम ने दबाव बना रखा है। अमृृत के परियोजना प्रबंधक के वेतन भुगतान पर भी उन्होंने रोक लगा दी थी। इसके बाद खोदी गई मुख्य सड़क को बनाने के काम तेजी आई है और तेजी में गुणवत्ता को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन



सड़क बनाने में पहली लेयर रिवर बेड मैटरीयल की ही डाली जाती है। जिसको आरबीएम कहते हैं। इसके ऊपर कटा हुआ पत्थर, हल्की मिट्टी की लेयर डाली जाएगी, जो बारिश में बहकर सेट हो जाएगी और 20 सितंबर के बाद बिटमिन का काम कराया जाएगा। फिर भी वह इसको दिखवा लेंगे कि आरबीएम सही डाला जा रहा है या नहीं। - संजय सिंह परियोजना प्रबंधक अमृत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed