फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गुरुकुल विवि के कुलपति आवास पर छात्रों का प्रदर्शन

गुरुकुल विवि के कुलपति आवास पर छात्रों का प्रदर्शन

Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गुरुकुल विवि के कुलपति आवास पर छात्रों का प्रदर्शन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्र आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कुलपति आवास के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं, आमरण अनशन पर बैठे मनीष मलिक की तबियत खराब होने पर उसेे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके स्थान पर अनुज कालखेंड ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 16 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैरन तले छात्रों का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी रहा है। मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठे मनीष मलिक की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आमरण अनशन पर बैठे छात्र मनीष मलिक की हालत खराब होने से गुस्साएं छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए कुलपति आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्र संघ के अध्यक्ष गोविंद पंवार ने कार्यवाहक कुलसचिव का तत्काल निष्कासन करने और 16 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। नगर मंत्री आदित्य गौड़ और जिला संयोजक मोहित चौहान ने कहा कि आमरण अनशनकारी छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी सुध लेने वाला प्रशासन गूंगा-बहरा बना हुआ है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चर्चित बालियान ने बताया कि मनीष मलिक की स्थिति खराब होने पर अनुज कालखंडे ने उनके स्थान पर अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। नगर मंत्री पीयूष चौहान ने कहा कि मांग पूरी न होने पर कुलपति के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर हिमांशु वत्स, शिव चौधरी, मनीष चौहान, विशाल चौहान, लोकेश पांचाल, शिव चौधरी, शेखर, सागर, उज्ज्वल, विशाल, जॉनी, अमित, अनिल, संदीप खटाना आदि मौजूद थे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन चौधरी, विशाल गर्ग ने अनशन का समर्थन किया।
विज्ञापन

एबीवीपी प्रदेश स्तर पर करेंगी विरोध
खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत और क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखराने ने विवि में पहुंचकर आमरण अनशन की समीक्षा की। कहा कि कुलपति पर तो पहले से ही हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेजों को लेकर सुनवाई चल रहा है। एबीवीपी पूरे प्रदेश में बुधवार को कुलसचिव और कुलपति को हटाने की मांग को लेकर पुतला फूंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैस संचालक टेंडर निरस्त करने की मांग
छात्रों ने मैस संचालक का टेंडर निरस्त करने की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद पंवार ने बताया कि मैस संचालक कुछ लोगों से सेटिंग करके छात्रों को घटिया किस्म खाना खिला रहा है। जब छात्रों इसका विरोध करते हैं तो उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed