फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   100 sub health centers will be illuminated by solar panels

सोलर पैनल से रोशन होंगे 100 उप स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
100 sub health centers will be illuminated by solar panels
ग्रामीण इलाकों में उप स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे बिजली सुचारु रखने के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। हरिद्वार जिले में 162 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। पहले चरण में 100 केंद्रों में सोलर पैनल लगाने के लिए दो करोड़ 25 लाख रुपये जारी हो गए हैं। सोलर पैनल लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। सोलर पैनल लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के अभाव में स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण की निर्भरता उप स्वास्थ्य केंद्रों पर होती है। जिले में 162 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, नवजाज शिशुओं और बच्चों को टीके लगाए जाते हैं। जागरूकता और स्वास्थ्य कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। अधिकतर केंद्रों पर बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। कई केंद्रों पर बिजली का बिल जमा नहीं होने से कनेक्शन कटे हैं। कुछ जगहों पर बिजली की व्यवस्था ही ठीक नहीं है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मचारियों और टीकाकरण के लिए पहुंचने वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

गर्मियों में बिजली नहीं होने से जूझना पड़ता है। नीति आयोग से जारी बजट से 100 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। सोलर पैनल लगने से केंद्रों पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी। केंद्रों पर बिजली का बिल भरने और कनेक्शन लेने से पीछा छूट जाएगा। गर्मियों में पंखे और कूलर संचालित हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किलोवॉट का लगेगा पैनल
सवा दो करोड़ रुपये की लागत से लगाए जा रहे प्रत्येक सोलर पैनल दो किलोवॉट का होगा। इससे केंद्र पर बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी। केंद्र पर लगाए जा रहे प्रत्येक सोलर पैनल की लागत सवा दो लाख रुपये आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल में सोलर पैनल लगकर बिजली की आपूर्ति शुरू कर देंगे।

उप स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल लगने से बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे पंखे आदि चलने से गर्मी के मौसम में केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों को दिक्कतें नहीं होगी। हर समय बिजली रहने से अन्य कार्य भी होते रहेंगे।
- डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह, सीएमओ हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed