{"_id":"645002d64defe30b37073bc7","slug":"10-meat-shops-raided-one-lakh-fine-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-1840-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मांस की 10 दुकानों पर छापा, एक लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मांस की 10 दुकानों पर छापा, एक लाख जुर्माना
विज्ञापन
लालढांग। श्यामपुर थाना पुलिस ने मांस की दुकानों पर छापा मारकर 10 दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका।
पुलिस के मुताबिक, मीट की दुकानों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। एसओ विनोद प्रसाद थपलियाल और चंडी चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई। टीमों ने कांगड़ी, श्यामपुर, गैंडीखाता में मांस की दुकानों पर कार्रवाई की। 10 दुकानों पर खामियां मिली। एसओ ने बताया कि हर दुकानदार पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया। सभी दुकानदारों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही माल लाने और ले जाने का रजिस्टर तैयार करने, बिना लाइसेंस दुकान न चलाने की हिदायत दी। पशु चिकित्सा अधिकारी, खाद्य विभाग एवं जिला पंचायत को भी रिपोर्ट प्रेषित की गई है। संवाद