{"_id":"610592b18ebc3eb2bf1d8de3","slug":"10-lakhs-of-provident-fund-grabbed-sued-haridwar-news-drn3861519129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य निधि के 10 लाख हड़पे, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य निधि के 10 लाख हड़पे, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य निधि के 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जब पीड़ित ने रुपये जमा कराने की मांग की तो उसे धमकी दी गई। पुलिस में भी सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर कोतवाल राजेश शाह के मुुताबिक रुड़की के गांव श्यामनगर सुनहरा निवासी उज्ज्वल वर्मा ने बताया कि वह पंकज मित्तल और प्रेम पुंडीर के नगर कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शाकुंबरी ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड वर्कशॉप में 6 अक्तूबर 2005 से एग्जीक्यूटिव था। 18 अक्तूबर 2010 से 24 जनवरी 2021 तक मैनेजर के पद तक कार्य किया। आरोप है कि पंकज मित्तल और प्रेम पुंडीर ने लगातार उसके वेतन से भविष्य निधि में अंशदान जमा करने के लिए कटौती की। दोनों लोगों ने साजिश के तहत अंशदान जमा नहीं किया।
उज्ज्वल का आरोप है कि दोनों ने उसके भविष्य निधि के करीब 10 लाख रुपया धोखाधड़ी कर हड़प लिए। फंड की मांग की तो उसे धमका कर मनमाने तरीके से कंपनी से निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पंकज मित्तल व प्रेम पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।