फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10 lakh energy booster people got lost in 15 days

15 दिन में 10 लाख का एनर्जी बूस्टर गटक गए लोग

Thu, 16 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
10 lakh energy booster people got lost in 15 days
जून के पहले पखवाड़े की गर्मी ने एनर्जी बूस्टर की खपत दोगुनी पहुंचा दी। डायरिया और डिहाइड्रेशन की चपेट में आने वालों ने ओआरएस, ग्लूकोज और एनर्जी बूस्टर जमकर गटका। लोग 15 दिन में ही करीब दस लाख रुपये का एनर्जी बूस्टर पी गए।
विज्ञापन

जून पहले पखवाड़े में औसतन तापमान 39 से 42 डिग्री तक रहा। गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। बासी भोजन खाने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग डायरिया और गर्मी लगने से डिहाइड्रेशन की चपेट में आए। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज उल्टी दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन के पहुंचे। मरीजों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। डॉक्टरों ने मरीजों को दवाई के साथ ग्लूकोज, ओआरएस और मल्टी विटामीन लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक हरिद्वार में करीब 350 मेडिकल स्टोर हैं। सामान्य दिनों में मेडिकल स्टोरों पर 25 से 30 फीसदी ही ग्लूकोज, एनर्जी बूस्टर की मांग रहती है। मई माह की शुरुआत होने के बाद गर्मी बढ़ना शुरू हुई तो 50 फीसदी तक मांग बढ़ गई। जून शुरू होने के बाद लू की चपेट में आने से लोग डायरिया, बुखार से पीड़ित होने लगे। चिकित्सक दवाई देने के साथ ग्लूकोज, ओआरएस आदि पीने की भी सलाह दे रहे हैं। इसके बाद इनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल झांब ने बताया कि सामान्य दिनों में 30 फीसदी तक ही मांग रहती है। लेकिन, इस महीने ग्लूकोज, एनर्जी बूस्टरों की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। 15 दिन के अंदर करीब 10 लाख तक का ग्लूकोज, एनर्जी बूस्ट आदि बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed