{"_id":"58efad354f1c1b9c36cf8a92","slug":"10-9-million-take-paws-in-pawn-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौन घंटे में में 10.90 लाख ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौन घंटे में में 10.90 लाख ले उड़े टप्पेबाज
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिडकुल और कनखल क्षेत्र में दो चौपहिया वाहन से मोटरसाइकिल सवार दो शातिर टप्पेबाज करीब 11 लाख की रकम ले उड़े। महज 45 मिनट के अंतराल में दोनों ही घटनाओं को अंजाम देकर शातिर उड़न छू होने में भी कामयाब रहे। दिनभर पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी रही पर कामयाबी नहीं मिल पाई।
पहली घटना सिडकुल क्षेत्र में हैप्पी होम मंत्रा अपार्टमेंट के पास करीब पौने ग्यारह बजे हुई। कनखल की द्वारिका विहार कालोनी निवासी अभिमन्यु काले भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक दवा कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। वे सुबह अपनी कार से सवार होकर सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में जा रहे थे। हैप्पी होम मंत्रा अपार्टमेंट के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कार के बोनट की तरफ इशारा किया। वे कार रोककर बोनट खोलकर देखने लग गए। जैसे ही बोनट बंद कर चलने लगे तब देखा कि कार की पिछली सीट का एक दरवाजा खुला हुआ है। अंदर पिछली सीट पर रखा बैग गायब था, उस बैग में करीब आठ लाख, नब्बे हजार की रकम थी। सूचना मिलने पर एसओ कमल मोहन भंडारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पीड़ित मोटरसाइकिल का रंग और मॉडल न बता पाने के चलते पुलिस हरकत में नहीं आ पाई। फैक्ट्रीकर्मी ने इतना ही बताया कि उनकी उम्र करीब 22-25 वर्ष के बीच रही होगी और मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। पीछे बैठे युवक ने काले रंग की शर्ट पहनी थी।
इधर, सिडकुल पुलिस अभी छानबीन में ही जुटी थी कि कनखल क्षेत्र में हाईवे पर हूबहू इसी अंदाज में एक घटना होने की जानकारी सामने आई। मध्यप्रदेश के दीनदयाल नगर जिला ग्वालियर निवासी आटा मिल कारोबारी रविकांत बंसल किसी कार्य से हरिद्वार आए थे। वे इनोवा कार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट जा रहे थे। जान्हवी डेल होटल से कुछ आगे पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बोनट की तरफ इशारा किया। चालक ने कार रोक ली। चालक और उद्यमी कार से नीचे उतरकर बोनट को खोलकर चेक करने लग गए। मोटरसाइकिल सवार भी डिग्गी तरफ खड़े हो गए। इसी बीच उनकी डिग्गी खोलकर एक लेपटॉप एवं दूसरा बैग लेकर मोटरसाइकिल सवार सिंहद्वार की तरफ भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलने पर एसओ नत्थीलाल उनियाल पहुंच गए। उद्यमी ने बताया कि लेपटॉप के अलावा बैग में दो लाख की रकम, दो मोबाइल फोन थे और दूसरे बैग में चालक कपड़े थे।
विज्ञापन
दो घटनाओं के घटित होने के बाद शहर भर की पुलिस हरकत में आ गई। सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल सवार युवकों की धरपकड़ को पुलिस ने जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पाए। नगर पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने बताया कि युवकों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच ही है और दोनों ही घटनाओं में दो ही युवक शामिल है। उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रहे है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए टप्पेबाज
घटनास्थल के इर्द गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों में टप्पेबाज कैद हो गए है। सिडकुल में भी मोटरसाइकिल पर सवार टप्पेबाज साफ तौर पर दिखाई दे रहे है पर पीछे बैठे युवक का चेहरा धुंधला है। जबकि मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने तो हेलमेट ही लगाया हुआ था। सिडकुल के अलावा कनखल में भी हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पीछे बैठे एक टप्पेबाज का चेहरा एकदम साफ नजर आ रहा है।
सिंहद्वार से निकाले 30 हजार
मूल रूप से कोल्हापुर महाराष्ट्र के रहने वाले अभिमन्यु काले ने सिंहद्वार में पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 30 हजार की रकम निकाली थी। फिर वह सिडकुल की तरफ गया था। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वह एक दवा कंपनी में साझेदारी कर रहा था और इसलिए ही वह रकम लेकर उसी कंपनी में जा रहा था। पूछने पर उसने बोला कि, रकम अलग अलग लोगों से उसने ली है। एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उन सभी से रकम देने के बारे में जानकारी जुटा रहे है।
बच जाती फैक्ट्रीकर्मी की रकम
यदि अभिमन्यु काले ने दिमाग से काम लिया होता तो शायद उसकी रकम बच जाती। दरअसल, मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पहले भी बोनट की तरफ इशारा किया था और अभिमन्यु काले ने कार भी रोकी थी। जब उसे बोनट से कुछ गिरता नहीं मिला था तब वह बिना बोनट खोले चलता बना था। फिर उन्हीं युवकों ने कुछ दूरी पर फिर से चाल चली। इस बार भी फैक्ट्रीकर्मी ने कार रोक ली और बोनट खोल लिया। फिर मौका मिलते ही पलक झपकते ही टप्पेबाज अपने कार्य को अंजाम देने में कामयाब रहे। अभिमन्यु काले यदि इतना ही ध्यान देता कि दूसरी बार भी उन्हीं युवकों ने उसे क्यों इशारा किया है तब भी शायद उसकी रकम बच जाती।