फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Due to poverty, women are helpless to sell alcohol

धर्मनगरी में ‘शक्ति’ परोस रही सुरा

Tue, 09 Jul 2013 05:33 PM IST
हरिद्वार/नवाज
हरिद्वार/नवाज Updated Tue, 09 Jul 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
Due to poverty, women are helpless to sell alcohol

एक तरफ देहाती इलाकों में महिलाएं शराब के खिलाफ आंगन लांघ आंदोलन कर रही हैं, वहीं प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद पंचपुरी में महिलाएं मदिरा परोसने को मजबूर है।

विज्ञापन


पेट की आग बुझाने को शहर क्षेत्र की मलिन बस्तियों में शराब तस्करी की कमान महिलाओं ने संभाल रखी है। बड़े माफिया भी पकड़े जाने के कम खतरों को देखते हुए महिलाओं को शह दे रहे हैं। अब तक करीब छह महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित क्षेत्र है हरिद्वार
नगर निगम हरिद्वार के सीमा क्षेत्र में शराब के कारोबार और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। बावजूद इसके नगर में क्षेत्र में शराब तस्करी धड़ल्ले से होती है। खुद परदे के पीछे रहकर शराब माफिया महिलाओं की मुफलिसी का फायदा उठा रहे हैं। मलिन बस्तियों में शराब तस्करी की अधिकतर कमान महिलाओं ने ही संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वालापुर, कनखल और नगर कोतवाली क्षेत्र की अधिकतर मलिन बस्तियों में महिला शराब तस्कर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है। पकड़े जाने के कम खतरे के चलते शराब माफिया शराब लाकर महिलाओं को देते हैं।

महिलाओं के जरिए जगह-जगह टुकड़ों में उनसे शराब बिकवायी जाती है। कुछ के संबंध सीधे ठेकेदारों से हैं जो मांग के अनुसार शराब मंगवाती हैं।

यहां है शराब तस्कर सक्रिय
हरिद्वार के ब्रह्मपुरी, खड़खड़ी, नई बस्ती, लकड़ बस्ती, झलकारी बस्ती, इंद्रा बस्ती और ज्वालापुर की कड़च्छ, अंबेडकर नगर, बाल्मिकी बस्ती, मैदानियान, सोनिया बस्ती, लाल मंदिर कॉलोनी, नहर पटरी बस्ती और कनखल में बैरागी कैंप, कुम्हार गढ़ा आदि क्षेत्रों में महिला शराब तस्करों का नेटवर्क फेला है।

ऐसे होता है धंधा
बड़े शराब माफिया ठेकों से देशी शराब लाकर विभिन्न ठिकानों पर उतारते हैं। महिला शराब तस्करों को मांग के अनुसार शराब दी जाती है। इसके बाद महिलाएं उसे अपने ठिकानों पर छुपाती हैं और अलग-अलग जगह बेचती हैं। महिलाओं के कुछ खास गुर्गे उनके घर से भी शराब ले जाते हैं।

महिला शराब तस्कर एक समय में अपने पास कम शराब रखती है, ताकि पुलिस को शक न हो। रिटेल सेक्टर की तरह ही पूरा काम चलता है। शराब बिकने के बाद बड़े माफियाओं को मूल रकम लौटा दी जाती है। महिलाओं को उधार पर भी शराब दी जाती है।


यह हो चुकी हैं गिरफ्तार
नगर पुलिस अभी तक करीब छह महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इनमें नगर कोतवाली की भगवती देवी, मुन्नी, ज्वालापुर की संतोष, माया, कम्मो और कनखल की शर्मिला शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ समय से महिला शराब तस्करों की संख्या में इजाफा हुआ है।

'महिला शराब तस्कर क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन पर लगाम लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है।'
जेएस भंडारी, एसपी सिटी हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed