{"_id":"70a552ca-e6de-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"drone-device-find-out-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन डिवाइस ढूंढेंगी केदारघाटी में शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन डिवाइस ढूंढेंगी केदारघाटी में शव
गुप्तकाशी/ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शासन, प्रशासन और आपदा राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों को केदारघाटी में शवों को खोजने में आसानी होगी। चेन्नई के अन्ना विवि के प्रोफेसर और छात्रों ने एक ऐसा डिवाइश लांच किया है, जिसकी मदद से पांच किमी क्षेत्र में शवों की खोज करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
शनिवार को चारधाम राहत शिविर में उक्त विवि के प्रोफेसर और छात्रों ने अधिकारियों की मौजूदगी में इस ड्रोन नामक डिवाइस का प्रारंभिक परीक्षण किया। बीते 16 और 17 जून को केदारघाटी में आपदा से हुई जनहानि में हजारों लोग मारे गए थे। लेकिन अभी तक अधिकांश के शव नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
बचाव और राहत दल प्रयासों में जुटा है, लेकिन अभी तक अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में चेन्नई के अन्ना विवि के प्रोफेसर और छात्रों का यह प्रयोग कारगर साबित हो सकता है। इस संबंध में डीआईजी जीएस मार्तोलिया ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षण में इस उपकरण से सकारात्मक संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
जो आगे राहत, बचाव और शवों की खोजबीन कार्य में मददगार साबित होगा। बताया कि रविवार को प्रयास किया जाएगा कि इस उपकरण की मदद से केदारघाटी में शवों की खोज की जाए।