फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Disaster affected area get special package

आपदा प्रभावित क्षेत्र को मिलेगा विशेष पैकेज

Sun, 30 Jun 2013 09:50 AM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
Disaster affected area get special package

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जोशियाड़ा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समुचित सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के साथ ही बाढ़ सुरक्षा के लिए वृहद कार्ययोजना बनाने की बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जगह-जगह फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद अब अलग-थलग पड़े गांवों तक रसद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीआरओ को 30 जून तक गंगोत्री राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एक छत के नीचे रहने वाले सभी परिवारों को इकाई मानकर मुआवजा देने की मांग पर सीएम ने कहा कि इसका प्रमाण देने पर इसी हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर से मनेरी पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मातली में सीएम ने कहा कि जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को पूरे एक माह का राशन निशुल्क देने को कहा। राहत कार्यों में बजट की समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। डीएम को पर्याप्त धन उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राकेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed