{"_id":"4428326e15a5b16e909dfd6bd5ce3c1f","slug":"cloud-burst-in-the-sensari-village-woman-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसारी गांव में बादल फटा, महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंसारी गांव में बादल फटा, महिला लापता
अमर उजाजा, कंडीसौड़
Updated Tue, 20 Aug 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में प्रकृति का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबू के टिहरी जनपद में सोमवार को फिर से बादल फटा। इसकी चपेट में आने से एक महिला भी गायब है।
विज्ञापन
थौलधार प्रखंड के सेंसारी गांव में बादल फटने से सैकडों हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई है। कई घरों में मलबा और पानी घुस गया है।
महिला गायब
बादल फटने से गांव की एक महिला का भी पता नहीं चल पा रहा है। आपदा प्रबंधन और तहसील प्रशासन की टीम ब्लॉक मुख्यालय से सेंसारी गांव के लिए रवाना हो गई है।
मंगलवार को तीन बजे से क्षेत्र में बारिश हो रही है। शाम सात बजे के लगभग सेंसारी गांव के ऊपर जंगल में बादल फटा तो मलबा और पानी भरभराकर गांव तक पहुंच गया।
विज्ञापन
लोग सुरक्षित स्थानों पर पंहुचे
गदेरे की आवाज सुनकर घरों में बैठे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पडे़। शांति प्रसाद की पत्नी प्रेमा देवी (55) गोशाला से घर लौट रही थी लेकिन घटना के बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
बादल फटने के वक्त अंधेरा होने के चलते नुकसान की सही जानकारी नहीं चल पा रही है। कई घरों में पानी और मलबा घुस गया है।
सहमें हुए हैं लोग
लोग डरे और सहमे हुए हैं। बादल फटने की सूचना मिलते ही कंडीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय से तहसीलदार सतीश कुमार, राजस्व निरीक्षक एवं आपदा प्रबंधन की टीम सेंसारी गांव के लिए रवाना हो गई है।