{"_id":"68a4b38cef9db908270b4d86","slug":"zilla-parishad-members-car-damaged-after-collision-with-unknown-vehicle-champawat-news-c-229-1-shld1026-128137-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जिपं सदस्य की कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जिपं सदस्य की कार क्षतिग्रस्त
Tue, 19 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने पूर्व जिप. सदस्य की कार को टक्कर मार क्षतिग्रस्त किया। स्
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री काॅलेज तिराहे के पास बगैर नंबर के वाहन ने पाटन-पाटनी जिला पंचायत सदस्य के पति की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी के पति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी की डिग्री कॉलेज तिराहे के पास खड़ी कार (यूके 03बी 5791) को मंगलवार शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि उस समय सचिन वाहन खड़ाकर सामान खरीदने दुकान पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना नंबर की बोलेरो को चालक ने अत्यधिक तेज गति से चलाया और व्यस्ततम डिग्री कॉलेज तिराहे पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।
इस दौरान कई लोग और वाहन भी बोलेरो की चपेट में आने से बच गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन को तेजी से दौड़ाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही लोहाघाट थाने से चीता पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद