फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth

फर्राटा रेस में जूनियर वर्ग की निकिता और सीनियर वर्ग की पिंकी सबसे तेज दौड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
youth
ब्लॉक स्तरीय अंतविर्द्यालयी एथलेटिक्स में दौड़ लगाती छात्राएं। - फोटो : TANAKPUR
स्टेडियम में चल रही अंतरविद्यालयी ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर और सीनियर बालिका वर्ग की दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिता हुई। 100 मी. दौड़ में जूनियर वर्ग की निकिता आर्य और सीनियर वर्ग की पिंकी सामंत सबसे तेज दौड़ीं।
विज्ञापन

क्षेत्र शिक्षा अधिकारी जीआईसी के प्रधानाचार्य पीएन त्रिपाठी की देखरेख में हुए मुकाबलों में छात्राओं ने दम-खम दिखाया। जूनियर वर्ग की 100 मी. दौड़ में निकिता आर्य, मुस्कान महर और प्रिया पहले तीन स्थानों पर रहीं। 200 मी. दौड़ में सिया कुमारी, निकिता व रोमा जोशी, 400 मी. दौड़ में सिया कुमारी, काजल राणा व रेखा जोशी, 800 मी. दौड़ में सुनीता जोशी, मानसी, मुस्कान महर, 1500 मी. दौड़ में सुनीता जोशी, दीया कोहली और रेखा जोशी पहले तीन स्थानों पर रहीं। 3000 मी. दौड़ में निकिता भंडारी प्रथम और नीतू द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद में सिया कुमारी, निकिता आर्य और बसंती नाथ ने पहले तीन स्थान पर रहीं। गोला फेंक में रोमा जोशी प्रथम, मानसी द्वितीय, बसंती तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग की 100 दौड़ में पिंकी सामंत, इफरा, महिमा कुमारी, 200 मी. दौड़ में पिंकी सामंत, इफरा, कुसुम पहले तीन स्थानों पर रहीं। 400 मी. दौड़ में ममता प्रथम व सायरा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मी. दौड़ में संगीता ने पहला, कुसुम ने दूसरा और सायरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मी. दौड़ में पूजा महर प्रथम रहीं। 3000 मी. दौड़ में संगीता प्रथम और कुसुम द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में पिंकी सामंत प्रथम इफरा द्वितीय और ममता बिष्ट तृतीय रहीं। गोला फेंक में संगीता, महिमा कुमारी और पूजा महर पहले तीन स्थानों पर रहीं। निर्णायक मंडल में ललित भट्ट, रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, चंद्र सिंह खोलिया, कल्पना धामी, कल्पना आर्य, कंचन रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed