फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth Retreat in Lohaghat

युवाओं ने जाना स्वामी विवेकानंद और अद्वैत आश्रम का इतिहास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth Retreat in Lohaghat
युवा रिट्रीट सम्मेलन में युवाओं को जानकारियां देते अद्वैत आश्रम मायावती के विद्वान संत। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट और अद्वैत आश्रम मायावती की ओर से युवा रिट्रीट सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न स्थानों से आए युवाओं को स्वामी विवेकानंद और मायावती आश्रम का इतिहास बताया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से आए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के 11 सितंबर 1893 शिकागो वक्तव्य, 1898 में प्रथम प्राच्य में व्याख्यान, भागवत गीता का सार, पतंजलि अष्टांग योग, स्वामी विवेकानंद के जीवन संदेश, ध्यान की जानकारी दी गई। आश्रम के संग्रहालय, पुस्तकालय, गोशाला, झील, अस्पताल, जैविक खेती की जानकारी देकर युवाओं को क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया। चार दिनी आवासीय सम्मेलन में प्रबुद्ध भारत के मुख्य संपादक स्वामी वीरेशानंद, स्वामी स्नेहानंद, स्वामी दिव्यकृपानंद ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद महाराज की अध्यक्षता में डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने संचालन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. ममता गंगवार, डॉ. कल्पना पाटनी लखेड़ा, मनीष ममगई, हिमांशु थपलियाल, अखिल प्रकाश राय, शुभम भट्ट, सचिन बिष्ट, पंकज जोशी, भरत तिवारी, प्रदीप चंद्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed