फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth caught by villagers

खेतखेड़ा के कालसन मंदिर में चोरी करने घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
youth caught by villagers
youth caught by villagers
खेतखेड़ा में कालसन मंदिर में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। जबकि उसका साथ फरार हो गया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस फरार हुए उसके साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात दो युवक गांव के कालसन मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे लेकिन मंदिर के समीप रहनेे वाले चंचल सिंह बोहरा ने मंदिर में घुसे युवकों की आहट सुनी तो उसने शोर मचा दिया। इस पर एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा नाले में दुबक गया। वहां पहुंचे चंचल सिंह बोहरा, किशन सिंह, प्रहलाद सिंह और पुष्कर सिंह ने नाले में दुबके युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के पूछने पर उसने चोरी की नीयत से मंदिर में घुसने की बात कबूल की। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीण पुष्कर सिंह ने बताया कि मंदिर में 10 से 15 किग्रा वजन की पीतल की कई घंटियां लगी हैं और दानपात्र रखा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक से उसके साथियों के बारे में पूछा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व भी शहर के सीमेंट रोड स्थित शिवालय मंदिर से सांई बाबा की मूर्ति में लगे मुकुट और नायकगोठ स्थित अखिलतारिणी मंदिर को भी चोर निशाना बना चुके हैं। कार्की फार्म स्थित शिवालय मंदिर से भी चोर नकली जेवरात और दानपात्र उठा ले जा चुके हैं। मंदिरों में हुई इन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed